Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 620 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी की और स्कूली बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, विकास और शिक्षा के मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
2017 से पहले दंगे होते थे, अब माहौल बदला: योगी
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे आम बात थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं, व्यापारी भय के माहौल में रहते थे और कैराना से पलायन जैसी घटनाएं सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है।
Cm yogi: ‘पहले पैसा गलत जगह जाता था, अब विकास पर खर्च हो रहा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकार के पास पैसा तो था, लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता था, जबकि अब वही पैसा सड़कों, कॉरिडोर, एयरपोर्ट और अन्य विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि मां शाकंभरी देवी एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को हर मौसम में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सरसावा में सिविल टर्मिनल और रनवे निर्माण जैसे कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
Cm yogi: शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश के बेसिक स्कूलों की तस्वीर बदली है। सरकार लगातार स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की।
विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहीं, जबकि मौजूदा सरकार पूरे प्रदेश के समान विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और जिलों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कानून व्यवस्था और धार्मिक आस्था पर भी बोले
Cm yogi: सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से जाति और क्षेत्र के नाम पर होने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की।
ये भी पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस; कहा- फ्रॉड बढ़ा तो कंपनी होगी जिम्मेदार








