CM Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान करीब 200 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला की बात सुनकर सीएम योगी नाराज हो गए और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।
महिला ने सुनाई दबंगों की धमकी की कहानी
जनता दर्शन में महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि जमीन से जुड़े मामले में दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दबंगों की ओर से धमकी भी दी जाती है। महिला ने कहा कि वह अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जा रही है, लेकिन उसे उचित रास्ता नहीं मिल पा रहा है।महिला की शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की ओर देखा और साफ शब्दों में कहा कि पीड़ित को उसका जायज रास्ता मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार समाधान कराया जाए।
CM Yogi Janata Darshan: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार खुद को लाचार मानते हैं और पीड़ित को उसका अधिकार दिलाने में सक्षम नहीं हैं, तो ऐसे अधिकारियों के पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।सीएम योगी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भी राजस्व कर्मी किसी मामले को जानबूझकर लटकाते हैं, वहां संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।
CM Yogi Janata Darshan: शिकायत सिर्फ रास्ते की नहीं, सिस्टम की लापरवाही की थी
महिला की शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को केवल व्यक्तिगत विवाद के तौर पर नहीं देखा। उन्होंने अधिकारियों को यह संदेश दिया कि जनता की शिकायतों का समय पर और निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पीड़ित को अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में पीड़ितों को उनका जायज हक दिलाया जाए और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। इसके बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लोगों के बीच पहुंचे और करीब 200 लोगों से मुलाकात की।सीएम योगी ने लोगों की शिकायतें और प्रार्थना पत्र खुद लिए और संबंधित समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे।
CM Yogi Janata Darshan: इलाज के लिए भी दिया भरोसा
जनता दर्शन में कई लोग इलाज से जुड़ी मदद की गुहार लेकर भी मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को पात्र और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आयुष्मान कार्ड से इलाज की जरूरत पूरी नहीं होती है, तो विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इलाज के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।
योगी का सख्त संदेश- जनता की समस्या का समाधान ही प्राथमिकता
जनता दर्शन में सामने आए मामलों के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। खासकर जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में पीड़ितों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री की नाराजगी और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशों ने यह साफ कर दिया कि जनता की फरियाद को लेकर सरकार गंभीर है। अब संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और महिला की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।
यी भी पढ़े…….भारत की पकड़ मजबूत, 294 रन की बढ़त; पडिक्कल 44 पर लौटे पवेलियन








