Home » उत्तर प्रदेश » होली पर योगी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी

होली पर योगी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी

Spread the love

Cm yogi: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी की। इस दौरान उन्होंने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का मंत्र साफ है “सबका साथ, सबका विकास।”

Cm yogi: होली और दीपावली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में दो बार होली और दीपावली एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल देने की व्यवस्था की है। देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा परिवार उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं, जिनमें से 1.86 करोड़ परिवार सिर्फ उत्तर प्रदेश के हैं।

गरीबों के लिए मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा

Cm yogi: सीएम योगी ने बताया कि कोरोना काल खत्म होने के बाद भी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इनमें 15 करोड़ लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य गारंटी दी जा रही है। 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी यह सुविधा दी जा रही है। अब शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी। समाज के लिए काम करने वालों के साथ सरकार, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समाज और देश के लिए काम करेगा, सरकार उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी गरीब परिवार को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़े।

 

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत के बाद भड़का मिडिल ईस्ट, सऊदी ने दी ईरान को सीधी चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments