Breaking News
Home » राष्ट्रीय » ‘मैं भी कॉकरोच हूं…’ सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया के नाम से वायरल बयान ने मचाई हलचल

‘मैं भी कॉकरोच हूं…’ सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया के नाम से वायरल बयान ने मचाई हलचल

Cockroach Janta Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मनीष सिसोदिया से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का समर्थन करते हुए कहा, “हां, मैं भी कॉकरोच हूं, क्योंकि जब सिस्टम नाकारा हो जाए तो हम सभी को कॉकरोच बनना पड़ता है।” हालांकि, इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महंगाई और सिस्टम पर निशाना

वायरल बयान में पेट्रोल, गैस, दूध की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। पोस्ट में कथित तौर पर कहा गया है कि “सिस्टम में क्रोकोडाइल छाए हुए हैं और पूरा सिस्टम गटर बना दिया गया है, इसलिए कहीं न कहीं कॉकरोच इकट्ठा होंगे।” सोशल मीडिया यूजर्स इस बयान को मौजूदा व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं।

Cockroach Janta Party: पेपर लीक और बेरोजगारी का भी जिक्र

वायरल कंटेंट में NEET पेपर लीक, इस देश में इतनी सारी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और सरकारी नौकरियों में देरी जैसे मुद्दों को भी उठाया गया है। दावा किया जा रहा है कि बयान में कहा गया कि “जब परीक्षा लीक करने वाले लोग ऐश कर रहे हैं, तब आम युवा आवाज उठाएंगे ही।”

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान है, जो हाल ही में युवाओं और सिस्टम को लेकर हुई चर्चाओं के बीच वायरल हुआ। इस ऑनलाइन मूवमेंट को अभिजीत दीपके ने शुरू किया है और इंस्टाग्राम पर इसके करोड़ों फॉलोअर्स हो चुके हैं।

Cockroach Janta Party: राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब सिर्फ एक मीम या ऑनलाइन ट्रेंड नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और राजनीतिक व्यंग्य का बड़ा डिजिटल प्रतीक बनती जा रही है। वायरल पोस्ट और बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है।

ये भी पढ़े… अमित मालवीय बोले- ‘PM मोदी की पांच देशों की यात्रा से भारत की रणनीतिक साझेदारी को म‍िली मजबूती’

ट्रेंडिंग न्यूज़