Home » Breaking News » सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही है , कॉकरोच जनता पार्टी? जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही है , कॉकरोच जनता पार्टी? जानिए पूरा मामला

Cockroach Janta Party: हाल ही में जस्टिस सूर्यकांत की युवाओं और ‘कॉकरोच’ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP नाम का एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान तेजी से वायरल हो गया। हालांकि बाद में जस्टिस सूर्यकांत ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह कैंपेन तेजी से फैल गया और अब यह युवाओं के गुस्से, व्यंग्य और राजनीतिक असंतोष का प्रतीक बनता जा रहा है।

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ऑनलाइन पैरोडी और सोशल मीडिया मूवमेंट है। इसकी वेबसाइट बनाई गई है और इंस्टाग्राम पर इसके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दो लाख से अधिक लोग इसकी सदस्यता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर चुके हैं। इस अभियान का मकसद युवाओं की बेरोजगारी, निराशा और व्यवस्था के खिलाफ असंतोष को व्यंग्यात्मक अंदाज में सामने लाना बताया जा रहा है।

Cockroach Janta Party: कौन हैं अभिजीत दीपके?

इस अभियान के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके हैं। वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आते हैं। अभिजीत ने बताया कि उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय तक आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ भी काम किया। बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए और फिलहाल बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

कैसे आया ‘CJP’ का आइडिया?

मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ से किए जाने की चर्चा देखी तो उन्हें गुस्सा और निराशा हुई। उन्होंने कहा कि उसी समय उन्होंने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में पूछा कि अगर सारे ‘कॉकरोच’ एक साथ आ जाएं तो क्या होगा? इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिक्रिया दी और एक प्लेटफॉर्म बनाने की बात कही। यहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विचार सामने आया।

Cockroach Janta Party:  घोषणापत्र में लोकतंत्र और युवाओं के मुद्दे

अभिजीत दीपके का कहना है कि पार्टी का घोषणापत्र मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, बेरोजगारी और महिलाओं के प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि युवा अब सिर्फ धार्मिक और राजनीतिक ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं बल्कि रोजगार, तकनीक और विकास जैसे मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर क्यों मिल रहा इतना समर्थन?

अभिजीत के मुताबिक इस अभियान की लोकप्रियता का कारण युवाओं के भीतर वर्षों से जमा गुस्सा और निराशा है। उनका कहना है कि यह कोई पेशेवर राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि युवाओं की सामूहिक प्रतिक्रिया है। इस अभियान को कई चर्चित हस्तियों का समर्थन भी मिला है। कीर्ति आज़ाद और महुआ मोइत्रा जैसे नेताओं ने भी इस अभियान को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Cockroach Janta Party: क्या आगे चलकर बनेगा राजनीतिक मंच?

अभिजीत दीपके का कहना है कि फिलहाल यह एक सोशल मीडिया आंदोलन है, लेकिन आने वाले समय में यह युवाओं के बड़े राजनीतिक मंच का रूप भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जेन-ज़ी अब रोजगार, तकनीकी विकास और बेहतर शासन की मांग कर रहा है। उनका दावा है कि यह अभियान सिर्फ मजाक नहीं बल्कि युवाओं की वास्तविक भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

ये भी पढ़े… कौन है कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments