Cow Slaughter Case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कथित गोहत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव में सड़क किनारे पॉलिथीन में भरे गायों के कटे सिर, पैर और मांस मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना ईद के मौके पर हुई, जिसके बाद कुर्बानी के नाम पर गोहत्या की आशंका जताई जा रही है।
रात में सड़क किनारे फेंके जा रहे थे अवशेष
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कुछ लोग बाइक से पॉलिथीन में भरे गोवंश के अवशेष सड़क किनारे फेंकने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव और आसपास के कुछ युवाओं को इसकी भनक लग गई। युवाओं को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों की बाइक में तोड़फोड़ कर दी।
Cow Slaughter Case: पुलिस ने मौके से मांस और हथियार जब्त किए
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोवंश का मांस, कटे हुए अवशेष और इस्तेमाल किए गए चाकू-छुरे समेत अन्य सामान जब्त किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
Cow Slaughter Case: 9 नामजद आरोपी, 7 गिरफ्तार
Madhya Pradesh Police ने इस मामले में 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को मोघाट रोड थाने लेकर पहुंची, जहां उनका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए।
सुबह 5 बजे दर्ज हुई FIR
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोवंश होने की पुष्टि के बाद शनिवार सुबह करीब 5 बजे FIR दर्ज की गई। जांच में गोहत्या, मांस खाने, अवशेष फेंकने और पॉलिथीन उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट पर
बड़ियातुला गांव को मुस्लिम बहुल इलाका बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
यह भी पढे़ : सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला: अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, ‘चोर-चोर’ के लगे नारे; हेलमेट पहनाकर निकाला गया








