Home » मनोरंजन » सौरव गांगुली की बायोपिक से छाए राजकुमार राव, जानिए दौलत के मामले में कौन है नंबर-1?

सौरव गांगुली की बायोपिक से छाए राजकुमार राव, जानिए दौलत के मामले में कौन है नंबर-1?

सौरव गांगुली की बायोपिक से छाए राजकुमार राव, जानिए दौलत के मामले में कौन है नंबर-1?

Dada: The Sourav Ganguly Story: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव किसी क्रिकेटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के साथ-साथ दोनों दिग्गजों की लोकप्रियता और उनकी संपत्ति को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

राजकुमार राव ने मेहनत से बनाई करोड़ों की पहचान

राजकुमार राव ने अपने दमदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है। पिछले डेढ़ दशक में उन्होंने ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘क्वीन’, ‘बधाई दो’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘श्रीकांत’, ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘रागिनी एमएमएस’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव की कुल नेटवर्थ करीब 81 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जबकि किसी ब्रांड के प्रचार के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन राजकुमार के कार कलेक्शन में Lexus LM 350h, Mercedes-Benz GLS 400d, Audi Q7 और Mercedes-Benz GLE 300d जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Dada: The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली की संपत्ति है कई गुना ज्यादा

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली ने क्रिकेट के मैदान पर जितनी सफलता हासिल की, उतनी ही मजबूत पहचान उन्होंने मैदान के बाहर भी बनाई। क्रिकेट, कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न जिम्मेदारियों के जरिए उन्होंने बड़ी संपत्ति अर्जित की है।कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव गांगुली की कुल नेटवर्थ करीब 700 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो राजकुमार राव की संपत्ति से कई गुना अधिक है। गांगुली के पास कोलकाता में 48 कमरों वाला चार मंजिला आलीशान बंगला है। इसके अलावा लंदन में भी उनकी प्रॉपर्टी मौजूद है। लग्जरी कारों की बात करें तो उनके गैराज में Mercedes-Benz, BMW 7 Series, Audi Q5 और Mercedes-Benz CLK 230 जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं।

दौलत के मामले में किसने मारी बाजी?

अगर दोनों की कुल संपत्ति की तुलना की जाए तो सौरव गांगुली इस मुकाबले में काफी आगे नजर आते हैं। जहां राजकुमार राव की अनुमानित नेटवर्थ करीब 81 करोड़ रुपये है, वहीं सौरव गांगुली लगभग 700 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। यानी दौलत के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान अभिनेता पर भारी पड़ते हैं।

2027 में बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘दादा’ की कहानी

‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर, संघर्ष, कप्तानी और भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाली उनकी प्रेरणादायक यात्रा को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। वहीं राजकुमार राव के लिए भी यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि अपने फिल्मी करियर में पहली बार वह किसी दिग्गज क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर क्रिकेट और सिनेमा, दोनों के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।