Home » अंतर्राष्ट्रीय » US-Iran conflict: होर्मुज में फिर बंद होगी तेल की सप्लाई, भारत को झेलना पड़ेगा संकट

US-Iran conflict: होर्मुज में फिर बंद होगी तेल की सप्लाई, भारत को झेलना पड़ेगा संकट

US-Iran conflict: होर्मुज में फिर बंद होगी तेल की सप्लाई, भारत को झेलना पड़ेगा संकट
US-Iran conflict: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम टूटने के बाद नए सिरे से छिड़े तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फिर से तेल और गैस की सप्लाई बंद होने की आशंकाएं हैं।दोनों ओर से वार-पलटवार के चलते स्थिति बेहद तनावपूर्ण बन चुकी है। तनावपूर्ण स्थितियों में ही यह मार्ग बंद हुआ था। युद्ध विराम के बाद दुनिया ने राहत की सांस ली ही थी कि समस्या फिर पैदा होने लगी है।  

जहाजों का आवागमन बाधित होने का खतरा

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  एक ऐसा विशेष समुद्री मार्ग है जहां से विश्व के 20% तेल की आपूर्ति होती है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद जब इस मार्ग पर जहाजों का आवागमन शुरू हुआ, तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अब स्थिति फिर बिगड़ रही है। इस बीच ईरान द्वारा वाणिज्यिक तेल टैंकरों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।

US-Iran conflict: आवागमन से कतराने लगे जहाज

खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस टैंकर इस समुद्री मार्ग से गुजरने में कतराने लगे हैं। उन्हें डर है कि तनाव के कारण कहीं इस मार्ग पर आवागमन ठप न हो जाए। जहाजों का आवागमन अवरुद्ध होना तेल एवं गैस सप्लाई के लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी।होर्मुज को लेकर अमेरिका का स्टैंड है कि इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत स्वतंत्र रखा जाना चाहिए, जबकि ईरान इस पर अपना संप्रभु अधिकार जता रहा है।

US-Iran conflict:  भारत पर असर

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  का बाधित होना दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत के लिए भी परेशानी वाला साबित होगा। हालांकि भारत के सामने विकल्प यह है कि वह कच्चे तेल (crude oil) का आयात रूस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से कर सकता है, लेकिन प्राकृतिक गैस (LNG) और खास तौर पर रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होना भारत के लिए बड़ी समस्या है। स्वाभाविक है कि इसका असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। पहले भी भारतीय लोग महंगाई का दंश झेल चुके हैं।