Breaking News
Home » लाइफस्टाइल » आंखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों नहीं हो रहे खत्म? जानिए नींद के अलावा कौन-सी 3 चीजें हैं सबसे जरूरी

आंखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों नहीं हो रहे खत्म? जानिए नींद के अलावा कौन-सी 3 चीजें हैं सबसे जरूरी

डार्क सर्कल क्यों नहीं हो रहे खत्म?

Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे चेहरे को थका हुआ दिखाते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए लोग खीरा लगाते हैं, बर्फ से मसाज करते हैं या सोचते हैं कि बस ज्यादा सोने से ठीक हो जाएंगे। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि मामला इतना आसान नहीं है।

डॉक्टर क्या कहती हैं?

डॉ. जुश्या भाटिया सरीन के मुताबिक, डार्क सर्कल की सिर्फ एक वजह नहीं होती। जेनेटिक्स, आंखों के नीचे गड्ढे, पिगमेंटेशन और नींद की कमी, सभी कारण बन सकते हैं।अच्छी नींद से चेहरा फ्रेश लगता है और थकान कम दिखती है। लेकिन अगर डार्क सर्कल जेनेटिक हैं या पिगमेंटेशन की वजह से हैं, तो सिर्फ सोने से ये पूरी तरह खत्म नहीं होंगे।

Dark Circles: खीरा और बर्फ से होगा फायदा?

खीरे के टुकड़े से ठंडक मिलती है और बर्फ लगाने से सूजन कुछ समय के लिए कम हो सकती है। पर ये डार्क सर्कल को जड़ से ठीक नहीं करते। ये सिर्फ आंखों की पफीनेस कम करने में मदद करते हैं।

इन 3 बातों का रखें ध्यान

  • धूप से बचाव: ज्यादा देर धूप में रहने से आंखों के आसपास पिगमेंटेशन बढ़ता है। चेहरे के साथ आंखों के पास भी सनस्क्रीन लगाएं।
  • आंखें मलना बंद करें: बार-बार आंखें मलने से त्वचा पर रगड़ पड़ती है और काले घेरे गहरे हो जाते हैं।
  • सही स्किन केयर: पिगमेंटेशन के लिए विटामिन-सी वाली आई क्रीम और स्किन टाइट करने के लिए रेटिनॉल वाली आई क्रीम मदद कर सकती हैं। बहुत ज्यादा समस्या हो तो अंडर-आई फिलर, केमिकल पील या लेजर ऑप्शन हैं।

जरूरी बात

हर व्यक्ति में डार्क सर्कल की वजह अलग होती है। इसलिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने की बजाय असली कारण जानना जरूरी है। अच्छी नींद, सही स्किन केयर और डॉक्टर की सलाह से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Written by- Mansi Sharma