Home » Breaking News » दतिया उपचुनाव में गरमाई सियासत! दिग्विजय सिंह ने दिया नरोत्तम मिश्रा पर विवादित बयान

दतिया उपचुनाव में गरमाई सियासत! दिग्विजय सिंह ने दिया नरोत्तम मिश्रा पर विवादित बयान

Datia By-election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घनश्याम सिंह शांत स्वभाव के, समझदार और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति हैं, जिनकी पहचान पूरे दतिया में है। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक और अन्याय से है। जिस तरह से उप चुनाव में उम्मीदवार का ऐलान होते ही दतिया में नरोत्तम के समर्थकों के द्वारा हाईवे को जाम कर दिया गया है। 12 घण्टे से ज्यादा देर तक बवाल करते रहे और देर रात होते ही पुलिस के साथ पथराव भी हो गया है . जिसमें कई पुलिसकर्मी को चोट आई है .

नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला

दिग्विजय सिंह ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पहचान “आतंक, अन्याय और अत्याचार” से रही है। उन्होंने कहा कि घनश्याम सिंह किसी का बुरा नहीं सोचते और समाजहित के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

स्थानीय उम्मीदवार को बताया बेहतर विकल्प

कांग्रेस नेता ने कहा कि दतिया की जनता स्थानीय नेतृत्व चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का परिवार क्षेत्र में लंबे समय से सम्मानित रहा है और दतिया की पहचान उनसे जुड़ी हुई है।

बीजेपी की अंदरूनी कलह पर भी उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पार्टी में अंदरूनी कलह नहीं है, तो दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगाए गए नारे क्या दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि दतिया की घटनाएं बीजेपी के भीतर असंतोष का उदाहरण हैं।

ये भी पढ़े…. कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बंद, रनवे विस्तार के लिए शुरू हुई शिफ्टिंग प्रक्रिया