Home » Uncategorized » Dehradun: सीएम धामी ने राहुल गांधी के दौरे पर ली चुटकी, बोले-चुनावों के समय तो आना-जाना लगा ही रहता है

Dehradun: सीएम धामी ने राहुल गांधी के दौरे पर ली चुटकी, बोले-चुनावों के समय तो आना-जाना लगा ही रहता है

Dehradun: सीएम धामी ने राहुल गांधी के दौरे पर ली चुटकी, बोले-चुनावों के समय तो आना-जाना लगा ही रहता है
Dehradun: उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय शेष है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी गोटियां बिठाने लगी हैं। बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने चुटकी ली कि चुनाव के समय तो आना-जाना लगा ही रहता है।

सीएम धामी ने किया तीखा हमला

मुख्यमंत्री धामी ने न सिर्फ राहुल गांधी के दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी, बल्कि उन्होंने हमला किया कि पेपर लीक कांग्रेस की सरकार के समय होता था, हमारी सरकार में नहीं होता। इस संबंध में कांग्रेस को खुद से और अपने पार्टी के लोगों से सवाल पूछने चाहिए। अब चुनाव का समय है, तो कांग्रेस के नेता एक नहीं, बल्कि कई बार आएंगे।चुनाव के समय आना-जाना सामान्य बात है।

Dehradun: 17 जुलाई को है राहुल का दौरा

दरअसल, राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे देहरादून में छात्रों की गूंज सम्मेलन में शामिल होंगे। कांग्रेसी राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक उनके इस दौरे को चुनावी तैयारियों की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।

Dehradun: नितिन नवीन पहले ही कर चुके शंखनाद

गौरतलब है कि हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड आकर न सिर्फ चुनावी शंखनाद किया था, बल्कि चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की। उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया एवं नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिये।