Home » राष्ट्रीय » DELHI BLAST: अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने दी सफाई, कहा संस्थान में नहीं रखा कोई विस्फोटक या रासायनिक पदार्थ

DELHI BLAST: अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने दी सफाई, कहा संस्थान में नहीं रखा कोई विस्फोटक या रासायनिक पदार्थ

Spread the love

DELHI BLAST: दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच के दौरान अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद संस्थान ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है .

संस्थान ने आरोप किए खारिज

DELHI BLAST: यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “संस्थान में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या रासायनिक पदार्थ नहीं रखा जाता और यहां की प्रयोगशालाएं केवल छात्रों की शिक्षा एवं मेडिकल ट्रेनिंग के लिए उपयोग की जाती हैं।”

शिक्षा संस्थान को बदनाम न करें

DELHI BLAST: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. आनंद ने कहा कि हाल की घटनाओं से विश्वविद्यालय परिवार आहत है और इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार वेबसाइटें बिना तथ्यों की पुष्टि के झूठी खबरें प्रसारित कर रही हैं, जिससे संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचा है। “हम सभी मीडिया संस्थानों से अपील करते हैं कि वे केवल सत्यापित जानकारी ही प्रकाशित करें.

यूनिवर्सिटी की पृष्ठभूमि 

DELHI BLAST:  प्रो. आनंद के अनुसार, अल-फलाह समूह 1997 से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। साल 2014 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त है।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त की 

DELHI BLAST: 2019 में यहां मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया था और 2023 में एमडी/एमएस जैसे पीजी कोर्स भी प्रारंभ हुए। हालिया घटनाओं के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। अब परिसर में प्रवेश केवल पहचान सत्यापन के बाद ही दिया जा रहा है, जबकि मेडिकल ब्लॉक में जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।

पूछताछ पूरी, सभी को रिहा किया

फरीदाबाद पुलिस ने बीते सप्ताह करीब 60 लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें यूनिवर्सिटी से जुड़े सात लोग भी शामिल थे।सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इस बीच, जांच एजेंसियां दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद में मिले विस्फोटकों के बीच संबंध की पड़ताल कर रही हैं।

ये भी पढ़े.. Delhi Blast: ‘हमारा दिल्ली ब्लास्ट में हाथ नहीं…’ बयान जारी कर अल फलाह यूनिवर्सिटी ने बताया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments