Delhi Blast Link: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद अब तक 12 लोगों की मौत कि खबर सामने आ चुकी है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। इन्हीं नामों में से एक नाम है डॉ शाहीन का जिनका कनेक्शन मुजम्मिल से बताया जा रहा है।

Delhi Blast Link: डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी से बढ़ी जांच की रफ्तार
Blast Link: दरअसल फरीदाबाद के फतेहपुर तागा गांव के एक घर से 29000 किलो से भी ज्यादा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जो दिल्ली लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से ठीक पहले मिली थी। आपको बता दें, पुलिस के हिरासत में मौजूद मुजम्मिल की निशानदेही पर यह पूरी कारवाही की गई थी। मुजम्मिल के पास जो स्विफ्ट कार मिली थी वो लखनऊ की रहने वाली और अल-फलाह यूनिवर्सिटी की महिला डॉक्टर शाहीन के नाम पर रजिस्टर थी। अब ब्लास्ट के बाद शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिस घर से विस्फोटक सामग्री मिली वो धौज गांव की मस्जिद के मौलाना हाफिज इश्तियाक नमक व्यक्ति का है। जो अब पुलिस हिरासत में है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है।
मुजम्मिल की निशानदेही पर फरीदाबाद में एक्श
Delhi Blast Link: जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन करके दिल्ली लाल किले ब्लास्ट होने से कुछ दिन पहले ही डॉक्टर मुजम्मिल गिरफ्तार किया था। डॉक्टर मुजम्मिल निशानदेही पर धौज गांव के एक घर से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 20 बैटरी, वॉकी-टॉकी, 20 टाइमर, घड़ी और कुछ केमिकल्स बरामद किए गए। मुजम्मिल के पास मौजूद शाहीन की स्विफ्ट कार में एक पिस्टल, एक असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, 83 गोलियां, उसके कुछ जिंदा कारतूस मिले।
Read More: Delhi Red Fort Blast: एक धमाका जिसने राजधानी को हिला दिया, 10 की मौत, देशभर में हाई अलर्ट!








