Breaking News
Home » नई दिल्ली » DELHI BLAST: ब्लास्ट में किस पदार्थ का हुआ था प्रयोग, फरीदाबाद में 1000 जवानों का मेगा सर्च क्यों, जानिए सबकुछ

DELHI BLAST: ब्लास्ट में किस पदार्थ का हुआ था प्रयोग, फरीदाबाद में 1000 जवानों का मेगा सर्च क्यों, जानिए सबकुछ

DELHI BLAST:

DELHI BLAST: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। जांच एजेंसियों ने इसे फिदायीन आतंकी हमला करार दिया है।

ब्लास्ट के लिए प्रयोग विभिन्न विस्फोटक

DELHI BLAST: ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई ह्युंडई i20 कार पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के डॉक्टर उमर मोहम्मद चला रहा था, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का सदस्य था। उमर के शव के अवशेष मिले हैं, जिनका डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। ब्लास्ट के लिए अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल (ANFO) और डेटोनेटर का मिश्रण इस्तेमाल हुआ, जो बेहद घातक विस्फोटक है। घटनास्थल पर कोई गड्ढा नहीं बना, क्योंकि विस्फोट ऊपरी दिशा में हुआ। फॉरेंसिक रिपोर्ट में अमोनियम नाइट्रेट के ट्रेस मिले हैं।

मेगा सर्च ऑपरेशन

DELHI BLAST: फरीदाबाद में मेगा सर्च ऑपरेशन, 2900 किलो विस्फोटक बरामद, ब्लास्ट के तार फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं। पुलिस ने धौज, फतेहपुर तगा गांवों और अलफलाह मेडिकल कॉलेज में 1000 से अधिक जवानों के साथ घर-घर तलाशी ली। कारों के CNG सिलेंडर तक खोलकर चेक किए गए। यहां से 2900 किलो विस्फोटक (360 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित), हथियार और टाइमर बरामद हुए। मॉड्यूल के दो डॉक्टर मुजम्मिल शकील और अदील अहमद पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

दो भाइयों को हिरासत में लिया

DELHI BLAST:उमर मोहम्मद अलफलाह मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर था। वह फरीदाबाद छापों के बाद पैनिक में था और हड़बड़ी में हमला किया। उसकी मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। लाल किला 13 नवंबर तक बंद किया गया है। लाल किला और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली हाई अलर्ट पर है।

फरीदाबाद मॉड्यूल कनेक्शन

DELHI BLAST: गृह मंत्री अमित शाह ने जांच की समीक्षा की। एनआईए और एनएसजी टीम मौके पर है। यह हमला फरीदाबाद मॉड्यूल भंडाफोड़ के ठीक बाद हुआ, जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में सभी कोणों की पड़ताल हो रही है।

यह भी पढ़ें…Delhi Blast: चश्मदीदों ने सुनाई कार ब्लास्ट की आपबीती, पढ़े कैसे बदल गया ‘पल भर में माहौल’