Delhi cyber: देश में पिछले कुछ महीनों से साइबर ठगी के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई के अरबों रुपये उड़ा दिए। इसी बढ़ती ठगी पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक मेगा एक्शन चलाया, ऑपरेशन CYHAWK। इस ऑपरेशन ने साइबर क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़कर रख दी है।
Delhi cyber: 48 घंटे का NonStop ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस ने लगातार 48 घंटे तक ऑपरेशन CYHAWK चलाया, जिसमें, स्पेशल सेल की IFSO यूनिट, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, और दिल्ली के 15 जिलों की पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की। नतीजा, 700 से ज्यादा साइबर अपराधी गिरफ्तार।
1,000 करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा
जांच में पता चला कि पकड़े गए आरोपी एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा थे। दिल्ली पुलिस ने इन नेटवर्क्स की मनी ट्रेल खंगालते हुए लगभग ₹1,000 करोड़ की धोखाधड़ी का लिंक सामने लाया है। इन गैंग्स के जरिए देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जा रहे थे, जिन्हें अब पुलिस ने ट्रैक कर पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें: Anil ambani: RCOM पर कसा शिकंजा, ED ने दबोची 1,452 करोड़ की प्रापर्टी, बड़े खुलासों से बढ़ी हलचल








