Home » नई दिल्ली » Delhi-Mumbai Expressway Accident: डिवाइडर से टकराई वोल्वो बस, बड़ा हादसा टला

Delhi-Mumbai Expressway Accident: डिवाइडर से टकराई वोल्वो बस, बड़ा हादसा टला

 Delhi-Mumbai Accident:

Delhi-Mumbai Accident: यह घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना क्षेत्र की है, जहां बुधवार रात करीब 1:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी वोल्वो बस डिवाइडर से टकरा गई।

Delhi-Mumbai Accident: ईंधन टंकी फटी, एक्सप्रेसवे पर फैला डीजल-

बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की ईंधन टंकी फट गई और बड़ी मात्रा में डीजल एक्सप्रेसवे पर फैल गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

Delhi-Mumbai Accident: किसी यात्री की जान नहीं गई-

बस-डिवाइडर टक्कर के इस हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि अधिकांश यात्री सुरक्षित रहे। इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। बस खराब हो जाने के कारण यात्रियों को करीब दो घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को जयपुर रवाना किया।

पुलिस ने शुरू की जांच-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही या उसे नींद आने की आशंका जताई जा रही है। एक्सप्रेसवे पर फैले डीजल को हटाने के लिए सफाई अभियान भी चलाया गया।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी-

घटना के बाद पुलिस ने बस चालक को सख्त चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने आने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण करेगा निगरानी