Home » नई दिल्ली » दिल्ली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर मिले अहम सबूत, केस हुआ और मजबूत

दिल्ली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर मिले अहम सबूत, केस हुआ और मजबूत

दिल्ली मर्डर केस में बड़े खुलासे

Delhi Murder Case: दिल्ली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में पुलिस को अब कई अहम सुराग मिल गए हैं। मामले को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सबूत जुटा रही है और घटनास्थल से जुड़े हर पहलू को बारीकी से समझ रही है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीना की बताई जानकारी के आधार पर दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक फोन पीड़िता का है, जबकि दूसरा वह चोरी का मोबाइल है जिसका इस्तेमाल आरोपी ने रेप और हत्या के बाद फरारी के दौरान किया था। ये दोनों फोन जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पुलिस ने दोबारा बनाया पूरा क्राइम सीन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल का रीक्रिएशन भी करवाया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस राहुल मीना को पीड़िता के घर लेकर पहुंची, जहां पूरी घटना को दोबारा समझा गया। इस दौरान पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौजूद रही।

रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने बताया कि वह घर में कैसे दाखिल हुआ, उसने मुख्य गेट कैसे खोला और किस तरह वह सीधे लड़की के कमरे और स्टडी रूम तक पहुंचा। उसने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर के किन-किन हिस्सों में गया और वहां क्या-क्या किया।

पुलिस ने आरोपी से उन सभी जगहों की पहचान भी करवाई, जहां पीड़िता के साथ दरिंदगी हुई, जहां हत्या की गई और जहां लूटपाट हुई थी। इससे जांच टीम को घटनाक्रम को समझने में काफी मदद मिली है।

Delhi Murder Case: दिल्ली मर्डर केस में बड़े खुलासे
दिल्ली मर्डर केस में बड़े खुलासे

Delhi Murder Case: पहले ही हो चुका है पोटेंसी टेस्ट

इस मामले में पुलिस आरोपी का पोटेंसी टेस्ट भी करवा चुकी है। जांच के दौरान जुटाए गए सबूत केस को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जांच में मिले ये बड़े सबूत

पुलिस को घटनास्थल और आरोपी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिन्होंने जांच को मजबूत बना दिया है। इनमें पीड़िता के खून से सने कपड़े और घर में मौजूद खून के निशान शामिल हैं। इसके अलावा वह चार्जर की केबल भी बरामद हुई है, जिससे गला घोंटकर हत्या की गई थी, और टेबल लैंप भी मिला है जिससे पीड़िता के सिर पर हमला किया गया था। पुलिस को आरोपी के खून और सीमेन से सने कपड़े भी मिले हैं। वहीं, वह पैंट भी बरामद हुई है जिसे आरोपी वारदात के बाद मौके पर छोड़कर भाग गया था। इसके साथ ही आरोपी के जूते, पीड़िता के भाई की वह पैंट जिसे पहनकर आरोपी फरार हुआ, और घर की चप्पलें भी मिली हैं, जिन्हें पहनकर वह मौके से निकला था।

चश्मदीद गवाहों के बयान भी अहम

इस मामले में पुलिस को एक से ज्यादा चश्मदीद गवाह भी मिले हैं। कुछ लोगों ने आरोपी को घर में घुसते हुए देखा था। वहीं, पड़ोस के घर में काम करने वाले एक ड्राइवर ने भी आरोपी को वारदात से पहले घर के बाहर देखा था और उससे बातचीत की थी।पुलिस के अनुसार, इन गवाहों के बयान जांच में बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

आरोपी को सख्त सजा दिलाने की तैयारी

फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर केस को और मजबूत बनाने में जुटी है। कोशिश यही है कि आरोपी को उसके अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

ये भी पढ़े…नीमराना कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, 7 साल की बच्ची सहित 4 की मौत, धमाके से दहला पूरा इलाका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments