Home » राजनीति » Delhi News: रेखा सरकार का बड़ा ऐलान- कोविड ड्यूटी में शहीद हुए कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा

Delhi News: रेखा सरकार का बड़ा ऐलान- कोविड ड्यूटी में शहीद हुए कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा

Delhi News

Delhi News: दिल्ली में कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को अब एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने घोषणा की कि ऐसे सभी कर्मचारियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह घोषणा उस योजना को पुनर्जीवित करती है, जिसकी घोषणा वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी, लेकिन वह योजना लंबे समय तक केवल कागज़ों में ही सीमित रह गई थी। नई सरकार अब इस योजना को अमल में लाने के लिए तेज़ी से कदम उठा रही है।

उच्चस्तरीय मंत्री समूह का गठन

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रक्रिया को पारदर्शी और शीघ्र बनाने के लिए एक उच्चस्तरीय मंत्री समूह (Group of Ministers – GOM) का गठन किया गया है। इस समूह में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल किए गए हैं। रिलीफ ब्रांच और जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी भी इस समिति का हिस्सा होंगे। समिति का कार्य है सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर, पात्र परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि प्रदान करना।

मुख्यमंत्री ने लगाया आप पर आरोप

Delhi News: मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान डॉक्टरों, नर्सों, सफाईकर्मियों, शिक्षकों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने जिस समर्पण और साहस के साथ सेवा दी, वह हमेशा याद रखा जाएगा। यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान रेखा गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार द्वारा केवल घोषणाएं की गईं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से प्रक्रिया को अधिक सरल, मानवीय और जवाबदेह बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाती है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी परिवार को अपने हक के लिए इंतजार न करना पड़े।

ये भी पढ़े… Sambhal News: योगी का एक्शन हुआ तेज, तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर