Delhi News: दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के मुखमेलपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे घर से खेलने निकले थे और खाली प्लॉट में बने गहरे गड्ढे में गिर गए।
Delhi News: शाम को मिली हादसे की सूचना-
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की है, जबकि इसकी सूचना शाम को मिली। दोनों बच्चे खेलते-खेलते पानी से लबालब भरे गड्ढे तक पहुंच गए, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।
Delhi News: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित-
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों बच्चों को नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जलभराव से जुड़ी दूसरी घटना भी आई थी सामने-
कुछ दिन पहले समयपुर बादली की संजय कॉलोनी में भी भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण 7 वर्षीय रेहान की डूबने से मौत हो गई थी। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर जलभराव और खुले गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े- New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य








