Home » राजनीति » धर्मेंद्र प्रधान का जयराम रमेश पर पलटवार, बोले- ‘मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं’

धर्मेंद्र प्रधान का जयराम रमेश पर पलटवार, बोले- ‘मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं’

Dharmendra Pradhan:

Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। संसद परिसर में बीजेपी और एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान एक सांसद ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Dharmendra Pradhan: जयराम रमेश के तंज का दिया जवाब-

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसा होता रहता है।” इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं, एसी कमरे में बैठकर एक्टिविज्म करने वाला नहीं हूं।”

Dharmendra Pradhan: ‘बिना आरोप के इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री’-

बीजेपी के एक सांसद ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय मंत्री ने बिना किसी आरोप का सामना किए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इसे देशहित में उठाया गया कदम बताया।

संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी-

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान को जल्द ही बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उन्हें आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

समर्थकों ने फैसले को बताया त्याग-

धर्मेंद्र प्रधान के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने देशहित को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ा है। उनका मानना है कि इस फैसले से संबलपुर समेत पूरे ओडिशा में उनकी राजनीतिक छवि और मजबूत होगी

यह भी पढ़े- यूपी में इस बार ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस, अखिलेश देने के मूड में नहीं, संबंधों में खटास