ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » जनगणना 2027: 30 लाख कर्मियों के साथ जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू

जनगणना 2027: 30 लाख कर्मियों के साथ जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू

2027 की जनगणना में भारत में पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रणाली अपनाई जाएगी। इसमें घर-घर डेटा संग्रह, स्वयं-गणना विकल्प और जाति संबंधी जानकारी शामिल होगी।
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना 2027

Digital Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के पहले चरण की समय सीमा औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दी है। इस चरण में घरों और आवासों की सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) का कार्य शामिल होगा, जो 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा निर्धारित 30 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में घरों की सूचीकरण और आवास स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी, वहीं दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगा। इस बार स्व-गणना का विकल्प भी जोड़ा गया है, जो घरों के सूचीकरण शुरू होने से ठीक 15 दिन पहलेउपलब्ध होगा। नागरिक अपने ऐप या पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Digital Census: भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना 2027
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना 2027

Digital Census: पहली बार होगी डिजिटल जनगणना

केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य अधिकारियों ने नया निर्णय लिया है कि जनगणना अब डिजिटल होगी। यह भारत में पहली बार होगा जब एंड्रॉइड और iOS मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी और आवास स्थिति साझा कर सकेंगे। साथ ही, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (Census Management & Monitoring System – CMMS) पोर्टल से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस कार्य को करने में लगभग 30 लाख जमीनी कर्मचारी, मुख्य रूप से सरकारी शिक्षक शामिल होंगे। पिछले साल कैबिनेट ने 11,718 करोड़ रुपये की लागत से जनगणना कराने की मंजूरी दी थी। जनसंख्या गणना चरण में जाति संबंधी जानकारी भी शामिल की जाएगी, जो स्वतंत्र भारत की जनगणना में पहली बार होगी।

Written By- Adarsh kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल