Home » झारखंड » लातेहार में 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, भूसे के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी

लातेहार में 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, भूसे के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी

Spread the love

Drugs: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करों ने बड़ी चालाकी से इसे धान के भूसे के नीचे छिपाया था, लेकिन पुलिस ने पूरी साजिश नाकाम कर दी।

Drugs: संदिग्ध ट्रक

पुलिस को सूचना मिली थी कि NH-39 पर ‘यम्मी होटल’ Drके पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। इसके बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम और एसआई राहुल सिन्हा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पहली नजर में ट्रक सामान्य माल से भरा हुआ लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाए गए गांजे के पैकेट मिलने लगे। कुल 190 पैकेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क

Drugs: छापेमारी के दौरान ट्रक के पास कोई भी नहीं मिला। आशंका है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यूपी नंबर (UP 26 T 7820) वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल ट्रक के मालिक और ड्राइवर की तलाश जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से आया और कहां भेजा जा रहा था।

 

ये भी पढ़े: भारत-कुवैत यात्रा फिर शुरू: जजीरा एयरवेज ने निकाला नया रास्ता, फ्लाइट + बस से होगा सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments