Home » राष्ट्रीय » अंडरवर्ल्ड पर शिकंजा! इकबाल मिर्ची की 700 करोड़ की संपत्ति ED ने अटैच की

अंडरवर्ल्ड पर शिकंजा! इकबाल मिर्ची की 700 करोड़ की संपत्ति ED ने अटैच की

Ed Attaches Dawood-Ibrahim: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे इकबाल मिर्ची की करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। एजेंसी के मुताबिक, ये संपत्तियां अवैध कमाई से जुटाई गई थीं और भारत से लेकर दुबई तक फैली हुई हैं।

मुंबई से दुबई तक फैला नेटवर्क

ईडी की जांच में सामने आया है कि मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित राबिया मेंशन, मरियम लॉज और सी व्यू जैसे प्राइम प्रॉपर्टी प्लॉट इस कार्रवाई में शामिल हैं। करीब 4970 वर्ग मीटर में फैली इन संपत्तियों के अलावा दुबई में होटल और कई रियल एस्टेट यूनिट्स भी अटैच की गई हैं।

Ed Attaches Dawood-Ibrahim: ट्रस्ट और परिवार के नाम पर छिपाई संपत्ति

जांच एजेंसी के अनुसार, इन संपत्तियों को सीधे इकबाल मिर्ची के नाम पर नहीं रखा गया था, बल्कि ट्रस्ट और परिजनों के नाम पर छिपाया गया था। इसमें परिवार के कई सदस्यों को फ्रंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया, ताकि असली मालिकाना हक छिपाया जा सके।

मनी लॉन्ड्रिंग का सुनियोजित खेल

प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि यह पूरा नेटवर्क अवैध गतिविधियों से कमाए गए पैसे को ठिकाने लगाने, घुमाने और वैध दिखाने के लिए तैयार किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि बड़ी मात्रा में पैसा विदेशों में भेजा गया, जिससे उसे ट्रैक करना और जब्त करना मुश्किल हो गया।

PMLA के तहत बड़ी कार्रवाई

ईडी ने बताया कि ये सभी संपत्तियां ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ की श्रेणी में आती हैं और PMLA के तहत अटैच की गई हैं। साथ ही, इन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा सकती है।

अंडरवर्ल्ड पर शिकंजा कसने की कोशिश

इस कार्रवाई को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और उसकी आर्थिक जड़ों पर चोट के तौर पर देखा जा रहा है। एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध धन के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी और अपराधियों के आर्थिक संसाधनों पर लगाम लगेगी।

ये भी पढ़े… कैब ड्राइवर की बेटी बनी CBI अफसर, खुशी से छलक उठीं पिता की आंखें, लखनऊ का वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments