Home » राष्ट्रीय » पूर्व सीएम विजयन के घर ED टीम पर हमला: समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, बेटी की आईटी कंपनी से जुड़ा मामला

पूर्व सीएम विजयन के घर ED टीम पर हमला: समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, बेटी की आईटी कंपनी से जुड़ा मामला

पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा

ED Raid: केरल के तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन के घर पर छापेमारी करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर विजयन के समर्थकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, 12 सदस्यीय ED टीम ने आज बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की।

ED Raid: पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा
पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा

मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी जांच

यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से संबंधित है, जो कि कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले के तहत ED ने जांच शुरू की थी।

इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में ED की जांच को रोकने की मांग की गई थी। कोर्ट के फैसले के अगले ही दिन यह बड़ी कार्रवाई की गई।ED ने इस मामले में साल 2024 में केस दर्ज किया था।

पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा
पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा

वीणा की कंपनी को हुआ था भुगतान

जांच में सामने आया है कि CMRL नाम की कंपनी ने साल 2018-19 के दौरान पी. विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी वास्तविक सॉफ्टवेयर या आईटी सेवा के किया गया और इसे फर्जी खर्च के रूप में दिखाया गया।

पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा
पूर्व सीएम के घर ED Raid से मचा हड़कंप, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा

ED Raid: PMLA के तहत ED की कार्रवाई

इसी खुलासे के बाद ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह मामला वर्तमान सरकार के लिए सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दों में से एक माना जा रहा है।इस मामले की जांच सिर्फ ED ही नहीं कर रही है, बल्कि सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी इसकी अलग से जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें…बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी मुहर, EC की कार्रवाई को बताया पूरी तरह वैध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments