Home » Uncategorized » Eknath Shinde: बिहार सरकार पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जानिए नीतीश की नई सरकार पर क्या बोले?

Eknath Shinde: बिहार सरकार पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जानिए नीतीश की नई सरकार पर क्या बोले?

Eknath shinde
Spread the love

Eknath Shinde: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच एनडीए नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पटना स्थित गांधी मैदान पहुंचे और उन्होंने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए “जंगलराज को खत्म कर विकास राज को चुना है।

जनादेश के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद

एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं बिहार की जनता को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाया। लोगों ने जंगलराज को पीछे छोड़ दिया है और अब बिहार विकास की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने नीतीश कुमार सहित शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार मजबूती से बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।

Eknath Shinde: महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

शपथ ग्रहण के बाद बिहार सरकार में मंत्री बनीं लेसी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में भी महिलाओं की मजबूत भागीदारी साफ दिखी है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि आधी आबादी का और सशक्तीकरण होगा। महिलाओं का विकास हमारा लक्ष्य है।

एनडीए की एकजुटता और आगे की रणनीति

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने इस जनादेश को प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर जनता के अटूट विश्वास की जीत” बताया और कहा कि अब अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल की ओर है। भाजपा के मिथिलेश तिवारी ने भी इसे बिहार के गर्व का पल बताया। वहीं, आरएलएम नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि युवाओं को साथ लेकर बिहार के विकास में तेजी लाई जाएगी।

Eknath Shinde: नीतीश कुमार ने ली 10 वीं बार शपथ

नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…Javed Siddiqui: अल फलाह के मालिक जावेद पर 2 करोड़ की ठगी का मामला, 24 साल से थे फरार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments