Emergency: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: मनसुख मंडाविया
अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि वर्ष 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में संविधान, न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों का दमन किया। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें दिशा और दर्शन दोनों देता है, इसलिए आपातकाल को हमेशा याद रखा जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
Emergency: भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं का किया उल्लेख
डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारत सदियों से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से जुड़ा रहा है और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में महाजन सभा, किसान सभा सहित विभिन्न प्रतिनिधि संस्थाएं राजाओं को सलाह देती थीं, जिनका सम्मान किया जाता था। उनके अनुसार, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को अपनी जागीर समझते हुए आपातकाल थोपकर भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा लगाया। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान भी किया।
Emergency: लोकतंत्र की आत्मा पर सबसे बड़ा प्रहार था आपातकाल: महेश शर्मा
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आपातकाल केवल राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक आत्मा पर किया गया सबसे बड़ा प्रहार था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और देश उस दौर को कभी नहीं भूल सकता।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान
भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपातकाल की सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आघात करने का प्रयास न कर सके।
लोकतंत्र सेनानियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर किशन लाल पारासर, राम अवतार गर्ग, सलेक चंद गर्ग, रघुराज सिंह और गोविंद महेश्वरी सहित कई लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
Emergency: कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुचित्र कक्कड़, मनीष वाल्मीकि, मीनाक्षी चौहान, राहुल शर्मा, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, प्रज्ञा पाठक, अर्पित मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, नीरज चौधरी, मनीष तिवारी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, शारदा चतुर्वेदी, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, दीपाली दीक्षित, पी.सी. पंचोली सहित मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
ये भी पढ़ें: पान-गुटखा के दाग रोकने के लिए रेलवे का नया प्रयोग, लेकिन क्या 5 लाख की ‘जर्मन तकनीक’ बदल पाएगी लोगों की आदत?








