Home » jammu & kashmir » PM मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ का असर! कश्मीर में मंत्री ने की तांगे की सवारी

PM मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ का असर! कश्मीर में मंत्री ने की तांगे की सवारी

Energy crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ईंधन चिंताओं के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री Satish Sharma ने एक अनोखी पहल कर लोगों का ध्यान खींचा है। मंत्री सतीश शर्मा ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ का समर्थन करते हुए कश्मीर में पारंपरिक तांगे की सवारी की। खास बात यह रही कि उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

तांगे पर बैठे मंत्री, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

शनिवार को मंत्री सतीश शर्मा पारंपरिक तांगे पर सवारी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों और पर्यटकों से अपील की कि वे वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल कम करें और जहां संभव हो, पारंपरिक साधनों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी देश के लिए बड़ा योगदान साबित हो सकते हैं। पेट्रोल और डीजल की बचत से न सिर्फ आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Energy crisis: कश्मीर की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि तांगे जैसी पारंपरिक सवारी केवल ईंधन बचाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का भी अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान तांगे की सवारी का अनुभव बेहद खास रहा। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि लोग यहां की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को करीब से महसूस करें।

पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ी चर्चा

Energy crisis: दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसाधनों के बेहतर उपयोग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील की थी। इसके बाद देशभर में ईंधन बचत और मितव्ययिता को लेकर कई तरह की पहलें देखने को मिल रही हैं। मंत्री सतीश शर्मा की तांगा सवारी भी उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

 

 

ये भी पढ़े: नीदरलैंड में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, बोले- “भारत अब सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments