Home » मनोरंजन » चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आए राजपाल यादव, शाहजहांपुर के बच्चों ने गुल्लक भेजकर दिया साथ

चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आए राजपाल यादव, शाहजहांपुर के बच्चों ने गुल्लक भेजकर दिया साथ

Entertainment news: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है। कई दिनों से जेल में बंद राजपाल यादव को सोमवार को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। उनकी आर्थिक परेशानी की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसी बीच उनके गृह जनपद शाहजहांपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

Entertainment news: शाहजहांपुर के गुरुकुल के बच्चों ने भेजा प्यार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अनोखे अंदाज़ में समर्थन जताया। बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा कर एक गुल्लक में डाली और उसे राजपाल यादव के गांव कुंडरा (बंडा क्षेत्र) भेज दिया। राजपाल यादव, जो शाहजहांपुर की शान माने जाते हैं, अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय से देशभर के लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। ऐसे में जब उनके मुश्किल समय की खबर बच्चों तक पहुंची, तो उन्होंने अपने स्तर पर मदद करने का फैसला किया।

पॉकेट मनी से भरी गुल्लक, साथ में भावुक पत्र

Entertainment news: गुरुकुल के बच्चों ने सिर्फ पैसे ही नहीं भेजे, बल्कि एक भावुक पत्र भी लिखा। पत्र में बच्चों ने कहा कि उनकी फिल्मों ने हमेशा उन्हें हंसाया है और अब जब उनके पसंदीदा अभिनेता को जरूरत है, तो वे उनके साथ खड़े हैं। बच्चों ने लिखा, “आपकी फिल्मों ने हमें हमेशा हंसाया है। हमें बताया गया कि इन दिनों आपको पैसों की जरूरत है, इसलिए हमने अपनी पॉकेट मनी इस गुल्लक में डालकर आपको भेजी है। हमारे पास जितने भी पैसे थे, हमने सब इसमें डाल दिए हैं। आप इसे फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिए। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ही घर लौट आएं। हम सब आपसे मिलने का इंतजार करेंगे।” इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी और सकारात्मक सोच ने हर किसी को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस पहल की खूब चर्चा हो रही है। मुश्किल दौर में अपने शहर के बच्चों से मिला यह प्यार राजपाल यादव के लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है।

 

ये भी पढ़े: योगी सरकार का बड़ा संकेत, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने पर मंथन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments