Entertainment: अब नज़र हटेगी नहीं Zee Cinema से, क्योंकि यहाँ प्रीमियर्स होने वाले हैं पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल! इस समर सीज़न को ब्लॉकबस्टर जश्न में बदलते हुए चैनल लेकर आ रहा है 40 से ज्यादा बड़े प्रीमियर्स का मेगा लाइनअप, जहाँ दर्शकों को मिलेगा धमाकेदार एक्शन, दिलचस्प कहानियाँ और एक के बाद एक नए प्रीमियर्स का नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट।
‘अखंडा 2’ से होगी शुरुआत
इस धमाकेदार लाइनअप की शुरुआत होगी Akhanda 2 से, जिसका प्रीमियर सोमवार 1 जून रात 8 बजे होगा। Nandamuri Balakrishna स्टारर इस फिल्म को Boyapati Srinu ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘अखंडा’ की कहानी को और बड़े स्तर पर लेकर जाती है, जहाँ एक दिव्य रक्षक धर्म की रक्षा के लिए अंधकार और बुरी ताकतों के खिलाफ खड़ा होता है। एक्टर और डायरेक्टर की यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिर साथ आई है और इस बार फिल्म में भक्ति, धर्म और बड़े स्केल के एक्शन का जबर्दस्त मेल देखने को मिलेगा। ‘अखंडा 2’ में लड़ाई सिर्फ बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि उन अदृश्य शक्तियों से भी है, जो धर्म के संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश करती हैं। सनातन धर्म और दिव्य ऊर्जा से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
Entertainment: ‘दिल मद्रासी’ में दिखेगा एक्शन और इमोशन का मेल
इसके बाद लाइनअप में शामिल है Dil Madrasi, जिसका प्रीमियर बुधवार 3 जून रात 8 बजे होगा। यह फिल्म A. R. Murugadoss की है, जिन्होंने Ghajini और Holiday: A Soldier Is Never Off Duty जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वे ऐसे डायरेक्टर माने जाते हैं, जो दमदार एक्शन के साथ दिल छू लेने वाली कहानी भी लेकर आते हैं। ‘दिल मद्रासी’ भी एक्शन और इमोशन का शानदार मेल है। फिल्म में Sivakarthikeyan, Rukmini Vasanth और Vidyut Jammwal नजर आएँगे, जहाँ शिवकार्तिकेयन एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष में फंस जाता है। वहीं, विद्युत जामवाल अपने खतरनाक विलेन वाले अंदाज़ और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से अलग ही असर छोड़ते हैं।
Entertainment: ‘किष्किंधापुरी’ लाएगी मिस्ट्री और डर का नया अनुभव
प्रीमियर्स का यह सिलसिला आगे बढ़ेगा Kishkindhapuri के साथ, जिसका प्रीमियर शुक्रवार 5 जून रात 8 बजे होगा। Bellamkonda Sai Srinivas, Jaya Janaki Nayaka, ‘खूंखार’ और Pralay The Destroyer जैसी दमदार फिल्मों के बाद, इस मिस्ट्री थ्रिलर में एक नए अंदाज़ में लौट रहे हैं। Koushik Pegallapati के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री थ्रिलर राघव और मैथिली की कहानी दिखाती है, जो एक ऐसे रहस्यमयी रेडियो स्टेशन से जुड़े डरावने सच में फंस जाते हैं, जिसका हिंसक अतीत अब भी खत्म नहीं हुआ है। जैसे-जैसे रहस्य गहराता है, दोनों एक ऐसे डरावने खेल में फंस जाते हैं, जहाँ से निकलना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि कुछ दरवाजे एक बार खुल जाएँ, तो फिर कभी बंद नहीं होते।
इस सीज़न में और भी होंगे कई बड़े प्रीमियर्स
Entertainment: और यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस सीज़न में आगे Mass Jathara, Odela 2, Bhairavam, Arjun Son of Vyjayanthi, Sheelavathi: The Ghati Queen, Maaveeran और कई दूसरी बड़ी फिल्में भी प्रीमियर होने वाली हैं। यानी एक बार Zee Cinema पर ये प्रीमियर्स शुरू हो गए, तो चैनल बदलने का मन ही नहीं करेगा। तो तैयार हो जाइए बड़े प्रीमियर्स, बड़ी कहानियों और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट से भरे इस ब्लॉकबस्टर सीज़न के लिए, सिर्फ Zee Cinema पर।








