Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की एपस्टीन फाइल्स, बिल गेट्स और बुश 1 के नाम शामिल

अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की एपस्टीन फाइल्स, बिल गेट्स और बुश 1 के नाम शामिल

अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी घोषणा

Epstein Files Scandal: अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने शुक्रवार, 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स की नई खेप जारी की, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। इन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम सामने आए हैं। न्याय विभाग ने ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत यौन अपराधों के आरोपी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी लगभग 30 लाख पन्नों की जानकारी सार्वजनिक की है। इसमें 2,000 से अधिक वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें पीड़ितों के इंटरव्यू और कई गुप्त ईमेल भी हैं।

Epstein Files Scandal: अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी घोषणा
अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी घोषणा

Epstein Files Scandal: बिल गेट्स से जुड़े आरोप

इन दस्तावेजों में बिल गेट्स पर आरोप हैं कि उन्होंने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए और यौन संचारित रोग (STD) हो गया। एपस्टीन ने दावा किया कि गेट्स ने उसे एंटीबायोटिक दवाइयां चुपके से अपनी पत्नी को देने के लिए मांगी और ईमेल डिलीट करने को कहा। बिल गेट्स ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि ये सब झूठ और बेतुके हैं।

कुछ दस्तावेजों में ‘जॉर्ज बुश 1’ का नाम आया है। एपस्टीन की एक पीड़िता ने न्यूयॉर्क पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके कथित अपराध का उल्लेख है। दस्तावेजों में यॉट (लक्जरी नाव) पर खौफनाक और अमानवीय घटनाओं का जिक्र है, जिसमें छोटे बच्चों के अंग काटने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने की बातें शामिल हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी घोषणा
अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी घोषणा

क्लिंटन और ट्रम्प से जुड़े आरोप

एक अन्य पुरुष पीड़ित ने बताया कि 2000 में एपस्टीन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उसके साथ यॉट पर कुकर्म किया। पीड़ित ने कहा कि उस समय डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी यॉट पर मौजूद थे। यह जानकारी उसने 2016 में लंबी थेरेपी के बाद साझा की।

न्याय विभाग ने यह फाइलें राजनीतिक दबाव और अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित कानून के तहत सार्वजनिक की हैं। पिछले साल दिसंबर से एपस्टीन से जुड़ी फाइलें धीरे-धीरे जारी की जा रही हैं, जिनमें कई प्रमुख हस्तियों के बारे में जानकारी शामिल है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments