EVM Controversy Bengal: कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC और भाजपा के बीच प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास भीड़ लगाने पर रोक लगा दी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
TMC ने लगाए EVM छेड़छाड़ के आरोप
ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया और EVM से छेड़छाड़ की कोशिश हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि चुनाव अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैलेट बॉक्स खोल रहे थे।
EVM Controversy Bengal: चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज
चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वहां केवल पोस्टल बैलेट की छंटाई की जा रही थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि EVM तीन-स्तरीय सुरक्षा में हैं और उनके साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है।
EVM Controversy Bengal: हाई अलर्ट, 700 कंपनियां तैनात
चुनाव आयोग ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। करीब 700 कंपनियों की केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) तैनात की गई हैं ताकि मतगणना और उसके बाद की स्थिति शांतिपूर्ण रहे।
रीपोल की संभावना, 15 बूथों के लिए प्रस्ताव
मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में पुनर्मतदान (रीपोल) की संभावना है। डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम के कुल 15 बूथों के लिए रीपोल का प्रस्ताव भेजा गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी जांच जारी है।
काउंटिंग के लिए सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने मतगणना के दिन ऑब्जर्वर्स को हर राउंड में मौजूद रहने और प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
यह भी पढे़ : मध्यप्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे की जांच के आदेश, सीएम ने जताया दुख








