Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
Fifa World Cup 2026: मैच की धमाकेदार शुरुआत, पहले हाफ में ही बढ़त-
मैच की शुरुआत से ही रोनाल्डो आक्रामक नजर आए। छठे मिनट में उन्होंने बेहतरीन वॉली के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17वें मिनट में नुनो मेंज ने फ्री किक पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
Fifa World Cup 2026: VAR से उज्बेकिस्तान का गोल रद्द-
30वें मिनट में उज्बेकिस्तान ने एक गोल किया, लेकिन VAR जांच में फाउल पाए जाने के कारण उसे अमान्य घोषित कर दिया गया।
रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडेज की जोड़ी-
39वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेज के शानदार पास पर रोनाल्डो ने एक और गोल दागा। वह हैट्रिक के करीब पहुंचे लेकिन पहला हाफ 3-0 पर खत्म हुआ।
दूसरे हाफ में और बढ़त, आत्मघाती गोल से झटका-
दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के अब्दुखोदिर खुसानोव ने आत्मघाती गोल कर दिया, जिससे स्कोर 4-0 हो गया। इसके बाद 87वें मिनट में पुर्तगाल ने पांचवां गोल दागा।
रोनाल्डो ने तोड़ा मेसी का बड़ा रिकॉर्ड-
इस मैच के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लियोनेल मेसी सहित कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए।
पुर्तगाल की शानदार जीत-
अंत में पुर्तगाल ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हरा दिया और टूर्नामेंट में मजबूत वापसी दर्ज की।
यह भी पढ़े- पजेसको मीडिया बनी सेंट्रल इंडिया की पहली ब्रांड डेवलपमेंट कंपनी, स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा नया मंच







