Flight Delay India: एअर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों को लंबे समय तक अंदर बैठाए रखा गया, जिससे असुविधा बढ़ गई। भीषण गर्मी के बीच विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बंद हो जाने से हालात और बिगड़ गए। बंद केबिन में घंटों फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की तबीयत खराब होने लगी।
गेट बदलने से शुरू हुई अफरा-तफरी, देरी बढ़ती गई
घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रही। विमान में बैठने के बाद भी तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिल पाया और फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया।
Flight Delay India: 3 घंटे देरी के बाद उड़ान, समय को लेकर भ्रम
यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसमें भारी देरी हुई। करीब 3 घंटे की देरी के बाद फ्लाइट शाम 5:15 बजे दोबारा रवाना हुई, जो अब लगभग 6:30 बजे इंदौर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दावा किया कि फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था।
Flight Delay India: यात्रियों का विरोध, रिफंड की मांग
विमान से उतारे जाने के बाद यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की। यात्रियों का आरोप है कि देरी और तकनीकी समस्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कई यात्री रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर डटे रहे।
सोशल मीडिया पर भी फूटा गुस्सा
एक यात्री शालिन जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया को टैग करते हुए फ्लाइट संचालन पर सवाल उठाए। उन्होंने इंदौर-दिल्ली फ्लाइट AI-2516 की देरी को लेकर भी नाराजगी जताई और पूछा कि क्या फ्लाइट समय पर रवाना हो पाएगी।
यह भी पढे़ : अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र साइबर पुलिस की कार्रवाई








