Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नाबालिग बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची से आपत्तिजनक मांग की। बच्ची ने तुरंत गेम बंद कर अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।
परिवार की सतर्कता से पहुंचा मामला पुलिस तक
बच्ची द्वारा तुरंत परिवार को जानकारी देने के बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई।महाराष्ट्र साइबर के ADGP यशस्वी यादव ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की, हालांकि गिरफ्तारी की तारीख स्पष्ट नहीं की गई।
Akshay Kumar Daughter: मुंबई में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में खुलासा
यह जानकारी मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित साइबर अवेयरनेस सत्र के दौरान साझा की गई।कार्यक्रम में एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र किया था।

Akshay Kumar Daughter: पहले भी साझा कर चुके हैं घटना का अनुभव
3 अक्टूबर 2025 को आयोजित साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बताया था कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेलते समय एक अनजान व्यक्ति के संपर्क में आई थी, जिसने न्यूड फोटो भेजने की मांग की थी।
स्कूलों में साइबर शिक्षा की मांग
इस घटना के बाद अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से स्कूलों में साइबर सुरक्षा को लेकर नियमित ‘साइबर पीरियड’ शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
यह भी पढे़ : देश में भीषण लू का कहर: 14 शहरों में तापमान 44°C पार, कई राज्यों में रेड अलर्ट








