Home » एक्सक्लूसिव » हैदराबाद-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

हैदराबाद-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

 flight power bank blast:

 flight power bank blast: IndiGo की फ्लाइट 6E-108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) में मंगलवार को पावर बैंक में ब्लास्ट होने से 5 यात्री घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। ब्लास्ट के बाद केबिन में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री

घटना के तुरंत बाद केबिन क्रू ने फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। इसके बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए यात्रियों को आपातकालीन गेट और एयर स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया। एयरलाइन के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया और उनकी मदद के लिए टीम तैनात की गई।

 flight power bank blast: सीट 39C पर हुआ हादसा, पावर बैंक में लगी आग

सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट में कुल 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे। विमान के लैंड होने के बाद जब यह पार्किंग की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने अपने बैग में रखे पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। आशंका है कि पावर बैंक फट गया था, जिससे केबिन में धुआं फैल गया।

 flight power bank blast: जांच में जुटी एजेंसियां, कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी घटना की जांच कर रही हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पावर बैंक में ब्लास्ट कैसे हुआ। एयरलाइन ने कहा है कि विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले पूरी तकनीकी जांच की जाएगी।

DGCA के नियम: फ्लाइट में पावर बैंक उपयोग पर रोक

Directorate General of Civil Aviation ने जनवरी 2026 से फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से किसी भी डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगा दी है। पावर बैंक और अतिरिक्त लिथियम बैटरियों को केवल हैंड बैगेज में ले जाने की अनुमति है।

DGCA के अनुसार, लिथियम-आयन बैटरियां अत्यधिक गर्म होने या दबाव पड़ने पर आग का कारण बन सकती हैं। ओवरहेड बिन में रखे पावर बैंक में आग लगने पर उसे समय रहते पहचानना और बुझाना मुश्किल हो जाता है।

पावर बैंक क्या है और क्यों खतरनाक हो सकता है

पावर बैंक एक पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप चार्ज करने के लिए किया जाता है। इसमें लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलीमर बैटरियां होती हैं, जो ज्वलनशील होती हैं। जब पावर बैंक अधिक गर्म हो जाता है या उस पर दबाव पड़ता है, तो इसकी सुरक्षा परत क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

सावधानी ही सुरक्षा: कैसे बचें ऐसे हादसों से

विशेषज्ञों के अनुसार पावर बैंक ब्लास्ट का कारण केवल खराबी नहीं, बल्कि लापरवाही भी होती है। अधिक गर्मी, ओवरचार्जिंग, खराब क्वालिटी के डिवाइस या दबाव पड़ने से खतरा बढ़ जाता है। सही तरीके से इस्तेमाल और सुरक्षित स्टोरेज से ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

यह भी पढे़ : मिडिल ईस्ट में बढ़ता संकट अमेरिकी KC-135 विमान लापता, होर्मुज में टकराव तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments