Home » नई दिल्ली » Flight Ticket बुकिंग हुई सुपर आसान, ChatGPT से मिनटों में ढूंढें सबसे सस्ती डील, बस करना होगा ये काम…

Flight Ticket बुकिंग हुई सुपर आसान, ChatGPT से मिनटों में ढूंढें सबसे सस्ती डील, बस करना होगा ये काम…

ChatGPT ने मिलाया Skyscanner से हाथ

Flight Ticket Booking: फ्लाइट टिकट बुक करते समय अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइट्स पर बार-बार कीमतें चेक करना अब बीते दिनों की बात हो सकती है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया है—ChatGPT ने ट्रैवल सर्च प्लेटफॉर्म Skyscanner के साथ साझेदारी कर ली है, जिससे अब यूजर्स सीधे चैट के जरिए सस्ती फ्लाइट्स ढूंढ सकेंगे। यह नया फीचर भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

चैट में पूछो, सस्ती फ्लाइट पाओ

अब आपको कई वेबसाइट्स पर जाकर कीमतें तुलना करने की जरूरत नहीं होगी। ChatGPT में ही आप साधारण भाषा में पूछ सकते हैं जैसे दिल्ली से मुंबई की सबसे सस्ती फ्लाइट और आपको तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा। यह सिस्टम पारंपरिक सर्च इंजन जैसा नहीं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे आप किसी पर्सनल ट्रैवल असिस्टेंट से बात कर रहे हों। खास बात यह है कि जो भी नतीजे मिलेंगे, वे सीधे Skyscanner के डेटाबेस से आएंगे, यानी कीमतें और विकल्प बिल्कुल भरोसेमंद होंगे।

Flight Ticket Booking: सिर्फ फ्लाइट नहीं, आगे और भी प्लानिंग

Skyscanner ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में यह AI इंटीग्रेशन सिर्फ फ्लाइट्स तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में होटल बुकिंग, ट्रैवल प्लानिंग और अन्य सुविधाएं भी इसी तरह आसान हो सकती हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर का फायदा उठाने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

* अपने फोन में ChatGPT का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें

* ऐप में लॉग-इन करें

* नीचे दिख रहे Plus (+) आइकन पर टैप करें

* “Explore Apps” ऑप्शन में जाएं

* सर्च बार में “Skyscanner” लिखें

* ऐप को ChatGPT से कनेक्ट करें

आपको बता दें कि यह नया फीचर ट्रैवल बुकिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब फ्लाइट ढूंढना सिर्फ कुछ क्लिक नहीं, बल्कि एक आसान बातचीत जितना सरल हो गया है।

ये भी पढ़े… पापा को लाश छूने भी मत देना… तुम जीत गए, जीत मुबारक? 2 पेज का सुसाइड नोट लिख वकील बेटे ने कानपुर कचहरी की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान