Home » राष्ट्रीय » गंगासागर मेला: अग्नि-मुक्त और सुरक्षित आयोजन के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी

गंगासागर मेला: अग्नि-मुक्त और सुरक्षित आयोजन के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी

Ganga Sagar
Spread the love

Ganga Sagar: आगामी गंगासागर मेले को पूरी तरह अग्नि-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस स्वयं गंगासागर पहुंचकर अग्निशमन व्यवस्था का जायज़ा लिया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

सुजीत बोस ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

सुबह करीब साढ़े 11 बजे दमकल विभाग के डीजी के साथ मंत्री सुजीत बोस काकद्वीप के लॉट नंबर आठ पहुंचे। इसके बाद वे कचूबेड़िया होते हुए गंगासागर मेला परिसर पहुंचे। यहां कपिलमुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मेला क्षेत्र में दमकल विभाग की आधारभूत संरचना का गहन निरीक्षण किया।

Ganga Sagar: 18 अस्थायी दमकल केंद्र, 75 फायर बाइक होंगी तैनात

निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मंत्री ने बताया कि इस वर्ष मेला परिसर और आसपास के इलाकों में कुल 18 अस्थायी दमकल केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए 75 विशेष फायर फाइटिंग बाइक तैनात रहेंगी। इसके अलावा 11 बड़े अग्निशमन टैंकर भी तैयार रखे जाएंगे।

24 घंटे निगरानी में रहेगा दमकल अमला

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3 डीएफओ, 16 स्टेशन ऑफिसर और 14 सब-ऑफिसर समेत अनुभवी दमकल कर्मियों की बड़ी टीम 24 घंटे निगरानी में तैनात रहेगी। शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

Ganga Sagar: मानव संसाधन से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा

निरीक्षण के दौरान सुंदरबन विकास मंत्री बंकिम हाजरा, जिला सभाधिपति नीलिमा मिस्त्री और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गंगासागर मेले में आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन दोनों को समान रूप से महत्व दिया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें… मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बैंक ऋण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले उपायुक्त को DM ने पद से हटाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments