Gardening Tips: पेड़-पौधे कई लोगों के प्रिय होते हैं। कई लोगों की हॉबीज़ में गार्डनिंग शामिल होती है। और ऐसे में पौधों की देखभाल कैसे की जाए, यह सबसे बड़ा सवाल है। इन्हीं में से एक सवाल कुछ इस प्रकार है कि क्या पौधों के लिए बारिश का पानी सूटेबल है या नहीं।
एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा क्या बताते हैं?
इसे लेकर गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बताते हैं, बारिश शुरू होते ही घर की बालकनी, छत और गार्डन में लगे पौधे अचानक ज्यादा हरे-भरे नजर आने लगते हैं। कई बार बिना किसी खास देखभाल के भी पौधों की ग्रोथ बेहतर हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह बारिश का पानी ही है।

Gardening Tips: पौधों को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व
बारिश के पानी में प्राकृतिक रूप से नाइट्रेट मौजूद होता है, जो नाइट्रोजन का अच्छा स्रोत है। नाइट्रोजन पौधों की पत्तियों को हरा-भरा बनाने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, बारिश का पानी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों और मिनरल्स को जड़ों तक पहुंचाने में भी मदद करता है। इससे पौधे जिंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित कर पाते हैं।एक्सपर्ट बताते हैं कि बारिश का पानी फायदेमंद तो है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को कमजोर कर सकता है।सही तरीके से यूज़ किया जाए तो यह किसी टॉनिक से कम नहीं।








