GBSHSE Exam Timetable: गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC और HSSC परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। GOA Board Timetable के अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 फरवरी 2027 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च 2027 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। जो स्टूडेंट अगले साल इस बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा का पूरा टाइम टेबल विषय और डेट के अनुसार चेक कर सकते हैं।
GBSHSE Exam Timetable: क्या है एग्जाम टाइमिंग-
गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC एवं HSSC बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 निर्धारित की है। हालांकि, कुछ विशेष विषयों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा।
GBSHSE Exam Timetable: Goa Board HSSC Exam 2027 Timetable-
| विषय | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| अंग्रेजी भाषा, मराठी भाषा | 8 फरवरी 2027 |
| रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, राजनीति विज्ञान | 10 फरवरी 2027 |
| भौतिकी, लेखांकन, इतिहास | 12 फरवरी 2027 |
| NSQF (ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एवं मनोरंजन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स), पेंटिंग | 13 फरवरी 2027 |
| जीवविज्ञान, भूविज्ञान, अर्थशास्त्र | 15 फरवरी 2027 |
| भूगोल | 16 फरवरी 2027 |
कक्षा 10 SSC परीक्षा 2027 का पूरा टाइम टेबल-
| विषय | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| डेटा प्रोसेसिंग | 15 मार्च 2027 |
| बेसिक फ्लोरीकल्चर | 16 मार्च 2027 |
| डेस्कटॉप पब्लिशिंग | 17 मार्च 2027 |
| बेकरी के मूल सिद्धांत | 18 मार्च 2027 |
| अंग्रेजी, कार्यात्मक अंग्रेजी | 20 मार्च 2027 |
| संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, अरबी, कन्नड़, पुर्तगाली | 23 मार्च 2027 |
| कोंकणी, कार्यात्मक कोंकणी, भारतीय सांकेतिक भाषाएं | 24 मार्च 2027 |
| घर का सब्जी बाग | 25 मार्च 2027 |
| भारतीय गायन संगीत | 27 मार्च 2027 |
| मराठी, कार्यात्मक मराठी | 29 मार्च 2027 |
| सिलाई और कटाई | 30 मार्च 2027 |
| मानक गणित, रोजमर्रा का गणित | 31 मार्च 2027 |
| बुनियादी पाक कला | 1 अप्रैल 2027 |
| हिंदी, कार्यात्मक हिंदी | 2 अप्रैल 2027 |
| NSQF (ऑटोमोबाइल, आईटी, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, टेलीकम्युनिकेशन, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, प्लंबिंग, हेल्थ केयर, बैंकिंग आदि) | 3 अप्रैल 2027 |
| विज्ञान, सामान्य विज्ञान | 5 अप्रैल 2027 |
| रेखाचित्र और चित्रकारी | 6 अप्रैल 2027 |
| सामाजिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति विज्ञान | 8 अप्रैल 2027 |
| शारीरिक शिक्षा | 9 अप्रैल 2027 |
| भूगोल और अर्थशास्त्र | 10 अप्रैल 2027 |
तैयारी में जुट जाएं-
बोर्ड ने टाइम टेबल पहले जारी कर दिया है, ताकि छात्रों को हर विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अब परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं और तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़े- JPSC विवाद पर सरकार का एक्शन, 14वीं PT और 2 बैकलॉग एग्जाम रद्द








