Gen Z Controversy: लद्दाख के एक चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करने वाली पर्यटक ने अब भारतीय सेना के जवानों से माफी मांगी है। कुछ दिन पहले उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह ट्रैफिक रोके जाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दी थी। इस दौरान उसने खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए कई सवाल भी उठाए थे।
एक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अब अपने व्यवहार पर पछतावा जताया है और सीधे सेना के जवानों से माफी मांगी है। उसने कहा, “कृपया मेरे देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो।” महिला ने माना कि चेकपोस्ट पर उसने जिस तरह से बात की, वह उसकी गलती थी और अब उसे अपने व्यवहार का अफसोस है।
‘आपकी वजह से हम सुरक्षित सोते हैं’
माफी मांगते हुए पर्यटक ने भारतीय सेना के जवानों की भूमिका की भी सराहना की। उसने कहा कि सेना के जवान देश की सीमाओं पर दिन-रात तैनात रहते हैं, ताकि देश के लोग सुरक्षित रहें और अपने घरों में चैन से सो सकें।महिला ने कहा कि कई बार लोग निराशा या गुस्से में ऐसी बातें कह देते हैं, जिनका बाद में उन्हें पछतावा होता है। उसने कहा, “हम लोग निराशा और गुस्से में आकर कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन आप हमें कभी कुछ नहीं कहते।”पर्यटक ने भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर सेना से भी माफी मांगी। उसने जवानों से अपील की कि वे उसे अपनी “छोटी बहन समझकर माफ कर दें।”महिला के मुताबिक, उसे अपनी गलती का एहसास काफी जल्दी हो गया था।
This “we are Gen Z” has become the new “jaantay nahin ho mera baap kaun hai”. The quickest way to erode any Gen Z goodwill is to start using it as a threat at the slightest perceived affront. https://t.co/ya5OJTgxIn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 19, 2026
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा विवाद लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपोस्ट का है। वायरल वीडियो में पर्यटक कई घंटों तक ट्रैफिक रोके जाने से नाराज नजर आई थी। वह सुरक्षा कर्मियों से सवाल कर रही थी कि पर्यटकों को इतने लंबे समय तक क्यों रोका जा रहा है।वीडियो में महिला ने खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए कहा था, “हम Gen Z हैं और इस तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं करने वाले।” इसके बाद उसने ट्रैफिक रोकने और लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर सवाल उठाए। उसने वहां मौजूद दूसरे पर्यटकों से भी वहां से जाने की अपील की थी।विवाद उस समय और बढ़ गया, जब उसने कथित तौर पर कहा, “हमारे टैक्स से सबको सैलरी जाती है, ये हमसे ऊपर हो गए अब? जाएंगे तो सारे जाएंगे, वरना कोई नहीं जाएगा।”महिला की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने सुरक्षा कर्मियों और सेना के जवानों से उसके बात करने के तरीके पर सवाल उठाए।
उमर अब्दुल्ला ने भी जताई थी नाराजगी
इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उमर अब्दुल्ला ने महिला की ओर से ‘Gen Z’ शब्द के बार-बार इस्तेमाल पर तंज कसा था।उन्होंने कहा था कि इस तरह का रवैया अब पुराने ‘जानते नहीं हो मेरे बाप कौन हैं’ वाले अंदाज जैसा होता जा रहा है।हालांकि, अब पर्यटक ने अपने व्यवहार पर खुलकर पछतावा जताया है। उसने सेना के जवानों से माफी मांगते हुए उनसे उसे अपनी छोटी बहन समझकर माफ करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें…लद्दाख में बैठेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच, न्याय के लिए नहीं जाना पड़ेगा जम्मू-कश्मीर








