Home » उत्तर प्रदेश » छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ghaziabad News:

Ghaziabad News: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत माता सांस्कृतिक संस्थान की ओर से ‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया।

भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरद्वारा तिराहे से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज, मां जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई सहित देश की वीरांगनाओं की वेशभूषा में महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। नासिक ढोल, बैंड-बाजे, बुलेट वाहिनी, अश्व वाहिनी और खड़्ग प्रदर्शन ने यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Ghaziabad News: दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ मुख्य समारोह का शुभारंभ

बलिदान पथ पर आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष ललित जायसवाल तथा संस्थान के अध्यक्ष राहुल सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने बलिदानियों और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Ghaziabad News:
Ghaziabad News:

Ghaziabad News: शिवाजी महाराज के आदर्शों पर वक्ताओं ने रखा जोर

डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने गुरु के आदेशों का जीवनभर पालन करते हुए धर्म और राष्ट्र की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने शस्त्र प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की सराहना की। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति, स्वराज, राष्ट्रभक्ति और वीरता के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में 11 माताओं ने अपने बच्चों का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई सहित कई ऐतिहासिक पात्रों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की माता जयंता बाई के योगदान पर भी विशेष प्रकाश डाला गया।

क्विज विजेताओं का सम्मान, नृत्य-नाटिका से हुआ समापन

शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं गौरांगी सिंह, उत्कर्ष और लावण्या सेठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति के साथ हुआ।

युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है उद्देश्य

संस्थान के महामंत्री मनमीत कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों, स्वराज, सुशासन और राष्ट्रभक्ति से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी, कथावाचक विष्णु दत्त सरस, अरविंद भाई ओझा, जीवन ऋषि महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ : AI से और स्मार्ट होगा UPI, BHIM ऐप में आएंगे नए फीचर्स; PhonePe-Google Pay को मिलेगी टक्कर