Home » उत्तर प्रदेश » Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद गिरि का विवादित बयान कहा- ‘इस्लाम को धरती से खत्म कर देंगे’

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद गिरि का विवादित बयान कहा- ‘इस्लाम को धरती से खत्म कर देंगे’

डासना मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद जिले के दूधेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित संत समागम के दौरान श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद ने इस्लाम और मुस्लिम समुदाय को लेकर बयान दिया है। यति नरसिंहानंद गिरी ने मंच से कहा है कि सम्मेलन में महाराज जी को प्रणाम करने आता हूं। मां और महादेव और उनके बाद यदि कोई धरती पर है तो हरी गिरी जी महाराज और फिर नारायण गिरी जी महाराज। मैं बहुत कम लोगों से अपना रिश्ता रखता हूं। महाविनाश की बेला है, हम सनातन के सूर्यास्त पर हैं।

इस्लाम नहीं, केवल सनातन रहेगा

Ghaziabad News: आगे नरसिंहानंद ने कहा कि यह जो 2047 की बात चल रही है, यह हमारा मूर्ख बनाने के लिए चल रही है। केवल 2029 और ज्यादा से ज्यादा 2034, धरती भागने के लिए समाप्त हो चुकी है। लंदन के बाद न्यूयार्क का मेयर भारत का एक मुसलमान बन चुका है। जिसकी मां हिंदू हैं और पत्नी हिंदू है। जिसका अर्थ है अब महाविनाश की बेला है, लेकिन दूधेश्वरनाथ महादेव मेरी मां और मेरे महादेव सभी को विश्वास दिलाता हूं। इस कैंसर को धरती से खत्म करेंगे। इस्लाम नहीं रहेगा, केवल सनातन रहेगा। न मोहम्मद रहेगा और न ही मोहम्मद का नाम लेने वाला रहेगा।

अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि हम कोई साधू तो हैं नहीं, पब्लिक ने साधु बनाया। गुरु जी जो आदेश देंगे उसका पालन होगा। जब तक शरीर है, मैं गुरुजी के पीछे खड़ा हुआ हूं, और खड़ रहूंगा। याद रखना दूधेश्वर नाथ मंदिर में कहकर जा रहा हूं, कितने ही ड्रामे कर लो, लेकिन हम इस्लाम को खत्म करेंगे। यह मां और महादेव की शपथ है। मोहम्मद और मोहम्मद के नाम को खत्म करेंगे।

पहले भी दे चुके है विवादित बयान

Ghaziabad News: आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद ने इस्लाम और मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के बयान दे चुके है।

ये भी पढ़े… UP News: ‘साईकिल यूपी में दौड़ेगी जब आवे अखिलेश भैया…’ CM के आदेश की धज्जियां उड़ा महिला पुलिसकर्मियों ने बनाई रील, हुई वायरल