Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद जसीम को पुलिस ने रविवार की रात एक मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पुलिस की सख्त रणनीति से जोड़ा जा रहा है।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
पुलिस के अनुसार, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में जसीम की मौजूदगी की सूचना खुफिया तंत्र से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान जसीम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। जैसे ही पुलिस ने उसे रुककर आत्मसमर्पण करने को कहा, उसने और उसके साथियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली जसीम के सीने में लग गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना टीला मोड क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म ओर हत्या करने के आरोपी व 50 हजार का ईनामी जसीम उर्फ छोटू स्वाट टीम अपराध शाखा के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर।@Uppolice pic.twitter.com/6ZHvABl2MM
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) April 19, 2026
Ghaziabad News: 20 मिनट तक चली मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ लगभग 15 से 20 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने रणनीतिक जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक सिपाही की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद जसीम के दो साथी मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और कई खाली खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब उसके पूरे आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़े… 25 साल बाद घर लौटा हंसा सिंह, कपूर..शब्द से मिला परिवार, पत्नी ने मरा समझ देवर संग लिए फेरे








