Home » मनोरंजन » नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद, लखनऊ में डायरेक्टर पर FIR दर्ज

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद, लखनऊ में डायरेक्टर पर FIR दर्ज

लखनऊ में FIR दर्ज

Ghushkhor Pandit Controversy: नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के कारण विवाद बढ़ गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीरीज के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ब्राह्मण समाज में गुस्सा

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हजरतगंज थाना में वेब सीरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि इस सीरीज के जरिए समाज में असहिष्णुता फैलाने और धार्मिक तथा जातीय भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की गई।

Ghushkhor Pandit Controversy: लखनऊ में FIR दर्ज
लखनऊ में FIR दर्ज

कोतवाली हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि वेब सीरीज का नाम और कंटेंट विशेष समुदाय (ब्राह्मण) को निशाना बनाने और अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज और अन्य सामाजिक संगठन काफी नाराज़ हैं और उन्होंने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

Ghushkhor Pandit Controversy: पुलिस की जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में यह स्पष्ट होता है कि डायरेक्टर और उनकी टीम ने समाज में वैमनस्य और शांति भंग करने का प्रयास किया। संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए FIR दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

लखनऊ में FIR दर्ज
लखनऊ में FIR दर्ज

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले या शांति व्यवस्था के खिलाफ काम करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में आरोपियों की भूमिका और वेब सीरीज की सामग्री का अध्ययन किया जा रहा है, और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल, 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’