Home » बिज़नेस » सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंचीं

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंचीं

Spread the love

Gold price: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला, जिसके बाद सोना और चांदी अपने-अपने नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,685 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर था।

Gold price: चांदी में छप्परफाड़ उछाल, निवेशकों में उत्साह

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में चांदी 10,400 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 2,14,500 रुपये प्रति किलो के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 3,500 रुपये की गिरावट के साथ 2,04,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। पिछले हफ्ते गुरुवार को ही चांदी ने 1,800 रुपये की तेजी के साथ 2,07,600 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 3.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.45 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

Gold price: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के चलते सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती, बढ़ती राजकोषीय चिंताएं और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से सोना हाजिर 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,420.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें: जनवरी में आ सकती है नई EV पॉलिसी, मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments