Home » नई दिल्ली » 21 दिन में सोना हुआ सस्ता, फेस्टिवल के बाद घटी डिमांड; ग्लोबल मार्केट में भी असर

21 दिन में सोना हुआ सस्ता, फेस्टिवल के बाद घटी डिमांड; ग्लोबल मार्केट में भी असर

सोना

देशभर में सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 21 दिनों में सोना करीब 10,643 तक सस्ता हो गया है। 7 नवंबर को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,20,231 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ, जबकि 17 अक्टूबर को ये 1,30,874 प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर था। तीन हफ्ते में सोना फिर से नीचे आ गया।

इसी तरह चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट आई है। बीते 24 दिनों में चांदी करीब 30,090 प्रति किलो सस्ती हो गई है। 14 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,78,100 प्रति किलो था, जो अब घटकर 1,48,010 प्रति किलो रह गया है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को ही इसमें 232 की गिरावट दर्ज की गई।

फेस्टिव सीजन के बाद थमी खरीदारी

दीवाली और धनतेरस के दौरान सोने-चांदी की जोरदार खरीद के बाद अब बाजार ठंडा पड़ गया है। त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही दुकानों पर भीड़ कम हो गई है। ज्वेलर्स के मुताबिक, “अभी लोग जरूरत भर का ही खरीद रहे हैं, निवेश वाली खरीद फिलहाल थमी हुई है।”

ग्लोबल मार्केट और प्रॉफिट बुकिंग का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में नरमी आई है। सोना और चांदी को “सेफ हेवन” यानी मुश्किल वक्त की निवेश जगह माना जाता है। अब जब दुनिया भर में हालात थोड़े स्थिर हुए हैं, तो निवेशक इन धातुओं से पैसा निकालने लगे हैं। इसके अलावा, पिछले महीने की जबरदस्त तेजी के बाद कई निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी है। टेक्निकल संकेतक जैसे RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी बता रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं।

अब तक कितना बढ़ा सोना-चांदी

अगर पूरे साल की बात करें तो अभी भी सोने की कीमत पिछले साल के मुकाबले काफी ऊपर है। 31 दिसंबर 2024 को जहां 10 ग्राम सोना 76,162 का था, वहीं अब यह 1,20,231 का हो गया है, यानि साल की शुरुआत से अब तक सोना करीब 44,069 महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत भी इसी अवधि में 61,993 प्रति किलो बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 प्रति किलो थी, जो अब 1,48,010 हो गई है।

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान?

  • सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना खरीदें।
  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। इससे पता चलता है कि सोना असली और सही कैरेट का है।
  • हॉलमार्क का यूनिक नंबर जैसे AZ4524 सोने की शुद्धता की पहचान है।
  • कीमत जरूर क्रॉस चेक करें।
  • खरीदने से पहले सोने की कीमत IBJA की वेबसाइट या भरोसेमंद स्रोत से जरूर मिलाएं।
  • ध्यान रहे… 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं।
देखें रेट
कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,20,231
22 ₹1,10,132
18 ₹90,173
14 ₹70,335
हर शहर में अलग क्यों होता है सोने का रेट
  • सोना एयर कार्गो से आता है, फिर शहरों तक पहुंचाने में खर्च लगता है।
  • साउथ इंडिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है, इसलिए वहां रेट थोड़े कम रहते हैं।
  • तमिलनाडु जैसे राज्यों में ज्वेलरी एसोसिएशन ही रोजाना का रेट तय करती हैं।
  • जिसने स्टॉक सस्ते में खरीदा, वो ग्राहक को कम रेट दे सकता है।
बड़े शहरों के दाम
शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,22,170
मुंबई ₹1,22,020
कोलकाता ₹1,22,020
चेन्नई ₹1,22,950
जयपुर ₹1,22,170
भोपाल ₹1,22,070
पटना ₹1,22,070
लखनऊ ₹1,22,170
रायपुर ₹1,22,020
अहमदाबाद ₹1,22,070

Read More: फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को कहा अलविदा; आज होगा अंतिम संस्कार