Home » बिज़नेस » मध्यपूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दोनों धातुएं लाल निशान में खुलीं

मध्यपूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दोनों धातुएं लाल निशान में खुलीं

मिडिल ईस्ट तनाव में सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Price: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और इनके दाम करीब आधा प्रतिशत तक नीचे आ गए।

एमसीएक्स पर सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 410 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत और नीचे आ गई। सुबह करीब 10 बजे तक यह 696 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Gold Silver Price: मिडिल ईस्ट तनाव में सोना-चांदी हुआ सस्ता
मिडिल ईस्ट तनाव में सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Price: चांदी में भी आई हल्की कमजोरी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि इसमें कमी सीमित रही।एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी पिछले बंद भाव 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले लगभग स्थिर स्तर पर 2,26,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।खबर लिखे जाने तक चांदी 244 रुपये प्रति किलोग्राम यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,26,133 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। कॉमेक्स पर सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,128 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य पूर्व में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरान ने किया जवाबी हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी तटीय और पूर्वी प्रांतों पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरानी सेना ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।बाद में ईरानी मीडिया ने दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में विस्फोट होने की जानकारी दी। इनमें बुशहर (जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है), कोनारक, चोघादक और बंदर अब्बास जैसे क्षेत्र शामिल हैं।