Home » बिज़नेस » मध्य पूर्व में शांति के संकेत से सोना-चांदी चमके, कीमतों में करीब 1% तक उछाल

मध्य पूर्व में शांति के संकेत से सोना-चांदी चमके, कीमतों में करीब 1% तक उछाल

सोना-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक

Gold Silver Prices: मध्य पूर्व में तनाव कम होने के संकेतों के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं ने मजबूत शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में इनके दाम करीब एक प्रतिशत तक बढ़ गए।

सोने की कीमत में बढ़त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछली क्लोजिंग 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।सुबह 9:45 बजे तक सोने की कीमत 907 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत बढ़कर 1,44,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।अब तक के कारोबार में सोने का न्यूनतम भाव 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम और उच्चतम स्तर 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी में भी दिखी जोरदार तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,22,138 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,23,500 रुपये प्रति किलो पर खुला।सुबह के कारोबार में चांदी 2,066 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,24,204 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।आज के कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,23,500 रुपये प्रति किलो और उच्चतम स्तर 2,24,632 रुपये प्रति किलो रहा।

Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक
सोना-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ीं कीमतें

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सोना 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,090 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.95 प्रतिशत चढ़कर 59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने से सोने और चांदी की कीमतों को सहारा मिला है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद डॉलर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह 0.25 प्रतिशत टूटकर 101.03 पर आ गया था।

क्या होता है डॉलर इंडेक्स?

डॉलर इंडेक्स यह बताता है कि अमेरिकी डॉलर दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले कितना मजबूत या कमजोर है।मध्य पूर्व में तनाव कम होने का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिला। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.23 प्रतिशत गिरकर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े…‘सिर्फ प्रदर्शन होने पर लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता’, नीट पेपर लीक सुनवाई में पुलिस कार्रवाई पर SC