Home » गुजरात » गुजरात: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा, 4 की मौत, 4 घायल, एक बच्चा सुरक्षित बचा

गुजरात: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा, 4 की मौत, 4 घायल, एक बच्चा सुरक्षित बचा

जूनागढ़ हादसा: ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत

Junagadh Road Accident: गुजरात के जूनागढ़ जिले में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खराब होकर खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार अर्टिगा कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में मौजूद एक बच्चा चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

Junagadh Road Accident: जूनागढ़ हादसा, ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
जूनागढ़ हादसा: ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले का एक परिवार अर्टिगा कार से सोमनाथ जा रहा था। परिवार वहां अस्थि विसर्जन की धार्मिक विधि करने के लिए निकला था। जब उनकी कार जूनागढ़ के मजेवड़ी गांव के पास पहुंची, तब हाईवे पर एक ट्रक खराब हालत में खड़ा था।इसी दौरान कार चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

4 लोगों की मौत, कई घायल

इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, इसलिए उन्हें तुरंत आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बीच राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद एक बच्चे को कोई चोट नहीं आई और उसकी जान सुरक्षित बच गई।

जूनागढ़ हादसा: ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
जूनागढ़ हादसा: ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे की खबर से बनासकांठा जिले सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली के लाल किले को फिर बम की धमकी, मुंबई पुलिस के अलर्ट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क