Gujrat Local elections: गुजरात में हुए निकाय चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना दबदबा साबित कर दिया है। सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 नगर निगमों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अहमदाबाद में आज शाम 5 बजे विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा शामिल होंगे।
अहमदाबाद और सूरत में विपक्ष साफ
अहमदाबाद महानगरपालिका की 192 सीटों में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस महज 9 सीटों तक सिमट गई। आम आदमी पार्टी और AIMIM यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। वहीं सूरत में 120 सीटों में से बीजेपी ने 75 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट और आम आदमी पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली।
Gujrat Local elections: राजकोट और वडोदरा में भी बीजेपी
राजकोट महानगरपालिका में बीजेपी ने 72 में से 65 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को यहां 7 सीटें मिलीं। वडोदरा में भी बीजेपी ने 76 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई।
Gujrat Local elections: AAP को बड़ा झटका
कांग्रेस दूसरे नंबर पर इन चुनावों में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछली बार सूरत में 27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष बनी AAP इस बार खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि कुछ जगहों पर कांग्रेस और AAP को सीमित सफलता जरूर मिली है।स्थानीय स्तर पर कुछ अलग नतीजे भी वडोदरा जिले की डभोई नगर पालिका में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। यहां 36 सीटों में कांग्रेस ने 21 और बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के प्रभाव वाले क्षेत्र के पास आता है।
AIMIM की एंट्री ने चौंकाया
Gujrat Local elections: इस बार निकाय चुनावों में AIMIM ने भी कुछ जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर AIMIM उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराकर जीत हासिल की। वहीं सिद्धपुर पंथक में भी पार्टी का पहली बार खाता खुला है।
ये भी पढ़ें: बहराइच हादसे में झुलसीं भाजपा विधायक, अखिलेश यादव ने अस्पताल में की मुलाकात








